इंग्लैंड ने किया बैटिंग का फैसला, शाहबाज नदीम को मिली प्लेइंग XI में जगह
नई दिल्ली
आज भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एम चिंदबरम स्टेडियम में हो रहा है और इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट की भारत में वापसी हो गई है। यह 380 दिनों के बाद ऐसी वापसी है। इंग्लिश कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। भारतीय टीम में अक्षर पटेल इस टेस्ट से ठीक पहले चोटिल हो गए थे और राहुल चाहर, शाहबाज नदीम जैसे स्पिनरों को भारत की टीम में शामिल कर लिया गया था। अब शाहबाज नदीम को खेलने का भी मौका मिल गया है। लेकिन कुलदीप यादव का नाम टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं है। इसके अलावा मयंक अग्रवाल को कोहली के आने के बाद बाहर कर दिया गया है। बैटिंग में बाकी टीम वही है गाबा में खेलने उतरी थी।
स्पिन विभाग में वाशिंगटन सुंदर को भी जगह दी गई है। तेज गेंदबाजी में ईशांत शर्मा के साथ बुमराह होंगे। यह भारतीय जमीन पर बुमराह का पहला टेस्ट मैच होगा।
दोनों प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं-
भारतीय क्रिकेट टीम- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (सी), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, जसमीत बुमराह, शाहबाज नदीम
इंग्लैंड क्रिकेट टीम- रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, डैनियल लॉरेंस, जो रूट (c), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (w), डोमिनिक बेस, जोफ्रा आर्चर, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

पाठको की राय